गोल्डन मिल्क (Golden Milk)
जोड़ों के दर्द (Joint Pain) आज के समय में बच्चों से लेकर बूढ़ो तक को है। इस दर्द से समस्या पाने के लिए कई तरह के इलाज है। इन इलाजो में से ही हम आपको बताने जा रहे हैं गोल्डन मिल्क (Golden Milk) के बारे में जो जोड़ों के दर्द को जड़ से ख़त्म कर देगा। इसका सेवन करने से आपकी खोखली हड्डियां मजबूत हो जाएगी और अनियमित समय जोड़ों की कट कट की आवाज भी गायब हो जाएगी। गोल्डन मिल्क पीने से जोड़ों का दर्द खत्म होगा ही इसके इलावा कमर का या फिर हाथ पैर का कोई दर्द भी हो इन सभी से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही ज्यादा असरदार है गोल्डन मिल्क (Golden Milk)। पहले दिन से ही गोल्डन मिल्क (Golden Milk) पीने से आपको इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। गोल्डन मिल्क (Golden Milk) के ऊपर काफी ज़्यादा रिसर्च की गयी हैं जिसमें काफी सारे लोगों को यह गोल्डन मिल्क रेगुलरली पिलाया जाता है और बदले में इसका प्रभाव देखा जाता है कि यह कितना असरदार है।

दूध की शक्ति (Milk)
दूध से हमें बहुत ही अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो जोड़ों के लिए और हड्डियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है दूसरी चीज जो हमें दूध से मिलती है वह है विटामिन डी, फास्फोरस और मैग्नीशियम। अगर हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में विटामिन डी है तो ही आपके शरीर में हड्डियों को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलेगा अगर विटामिन डी कम होगा तो आपके शरीर में कैल्शियम का पोषण कम होगा तो आपकी हड्डियां कमजोर पड़ने लगेगी इस वजह से दूध आपको रोज़ाना पीना चाहिए। जिससे आपकी हड्डियां बानी रहें।
Cervical Cancer क्या है कैसे बचे ? | Dr. Hk Kharbanda
अदरक का कमाल (Ginger)
गोल्डन मिल्क (Golden Milk) बनाने के लिए जो आपको दूसरी चीज चाहिए होगी वो है अदरक (Ginger)। अदरक के अपने ही बहुत फ़ायदे हैं।अदरक (Ginger) आपके जोड़ों की सूजन कम करता है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज होती है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज का मतलब होता है कि यह आपके जोड़ों की सूजन काफी अच्छी तरह से काम करती है। इसके इलावा अदरक गठिया रोग (Arthritis) में भी काफी असरदार सिद्ध होता है।
ये 2 चीजों को खाने से Diabetes होगी दिनों में खत्म ! | Dr Biswaroop Roy Chowdhury
दाल चीनी (Cinnamon)
दाल चीनी (Cinnamon) जो गोल्डन मिल्क (Golden Milk) बनाने के लिए इस्तमाल में लाई जाती है। दाल चीनी (Cinnamon) हमारे घर की रसोई में अक्सर पड़ी होती है। इसका इस्तमाल सब्जियों का मसाला बनाने के लिए किया जाता है। दाल चीनी (Cinnamon) के अंदर एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है जिसका नाम है इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) जिसमे ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा होती है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) आपके जोड़ों की सूजन कम करती है और जोड़ों का दर्द भी कम होता है। इसके इलावा दाल चीनी (Cinnamon) आपका आपका डायबिटीज कंट्रोल करता है और आपके शरीर का भार कम करने में काफी मदद करता है आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी काम करता है जिससे आपको ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक होना भी कम हो जाता है।

हल्दी (Turmeric)
हल्दी (Turmeric) गोल्डन मिल्क (Golden Milk) बनाने के लिए आखरी कड़ी है। हल्दी (Turmeric) भी हजारों सालों से हमारे आयुर्वेद में दवाई के रूप में इस्तमाल की जाती है। हल्दी (Turmeric) में एंटी इन्फ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की भरपूर मात्रा होती है। एंटी इन्फ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) आपके जोड़ों की सूजन को कम करनेमें सहायक है। इससे आपके जड़ों में दर्द नहीं होता है और दिमाग भी अच्छे ढंग से काम करता है। इसके इलावा हल्दी (Turmeric) आपके पाचन तंत्र को मज़बूत करता है। यह भार कम करने और कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों को दूर करता है। आज भी जब हमारे हाथ या पैर में मोच आ जाती है तो बड़े लोग आपको हल्दी का लेप लगाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह सूजन और आपका दर्द कम करने के लिए काफी सहायक होता है।
तीन प्रकार के गोल्डन मिल्क (Golden Milk)
गोल्डन मिल्क (Golden Milk) को हम तीन प्रकार से बना सकते हैं। पहला तीखा , दूसरा मीठा, तीसरा सादा।
तीखा गोल्डन मिल्क (Golden Milk)
तीखा गोल्डन मिल्क (Golden Milk) बनाने के लिए आपको एक कप दूध, एक चम्मच हल्दी का पाउडर, दाल चीनी (Cinnamon), आधा चम्मच अदरक का पाउडर और एक आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर। अगर आपके पास काली मिर्च के दाने हैं तो आपकोदिन से चार दानों को अच्छी तरह से मसलने के बाद इसमें मिला देना है और दूध को आपको अच्छी तरह उबालते रहना है जब तक यह दूध पहले के मुकाबले तीन चौथाई नहीं रह जाए। दूध अच्छी तरह से उबलने के बाद यह दूध आपको छान के अलग कर लेना है। यह गर्म दूध थोड़ा ठंडा होने के बाद आप यह पी सकते हैं।
मीठा गोल्डन मिल्क (Golden Milk)
मीठा गोल्डन मिल्क (Golden Milk) बनाने के लिए आपको एक कप दूध, एक चम्मच हल्दी का पाउडर, आधा चम्मच अदरक का पाउडर, दाल चीनी (Cinnamon) और आधा चमच इलायची का पाउडर डालना है। दूध अच्छी तरह से पकने पर इसमें आपको एक चमच शहद डाल लें। ध्यान रहे की डायबिटीज वाले लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
सादा गोल्डन मिल्क (Golden Milk)
सादा गोल्डन मिल्क (Golden Milk) बनाने के लिए आपको एक कप दूध, एक चम्मच हल्दी का पाउडर, आधा चम्मच अदरक का पाउडर, दाल चीनी (Cinnamon) का ही इस्तमाल होता है।
गोल्डन मिल्क (Golden Milk) का सेवन करने से आपको पहले ही दिन से आराम मिलना शुरू हो जाएगा और आपके जोड़ों में जो दर्द था या फिर जो सूजन थी वह कम होने लगेगी और आपका जोड़ों का दर्द कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाएगा।
