आजकल की अनियमित दिनचर्या, जंक फूड और तनाव की वजह से पेट में गैस बनना एक आम समस्या बन गई है। गैस बनने पर पेट फूलना, डकार आना, पेट में दर्द, भारीपन, सिर दर्द और सीने में जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। कई बार गैस की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को बहुत असहज महसूस होने लगता है।
अच्छी बात यह है कि पेट की गैस से राहत पाने के लिए कई आसान और प्रभावी घरेलू उपाय मौजूद हैं, जो तुरंत आराम दे सकते हैं।
सबसे पहले ये जानते है पेट में गैस बनने के मुख्य कारण क्या होते है जिनको हम आसानी से दूर कर सकते हैं जैसेकि-
बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करना, ज्यादा देर तक खाली पेट रहना, जल्दी-जल्दी खाना खाना, भोजन को ठीक से न चबाना, ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीना, कब्ज की समस्या, तनाव और नींद की कमी
15 दिन से ज्यादा नीम का इस्तमाल करने से होगा Liver, Heart और Kidney खराब | Dr. Joginder tyger
पेट की गैस से तुरंत राहत देने वाले घरेलू उपाय
1. अजवाइन और काला नमक
अजवाइन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
कैसे लें
एक चम्मच अजवाइन में थोड़ा काला नमक मिलाकर चबा लें और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें। इससे गैस जल्दी निकल जाती है, पेट में हल्का महसूस होता है और यह पेट दर्द में भी राहत देता है।

2. हींग का पानी
हींग को आयुर्वेद में गैस और अपच की दवा माना जाता है। हींग गैस दूर करने का बहुत पुराना और असरदार घरेलू उपाय है।
कैसे लें
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पी लें या पेट पर हींग का लेप भी लगा सकते हैं। यह पेट की सूजन, गैस और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

सिर्फ शुगर बढ़ने से डायबिटीज नहीं होती ? | Diabetes ठीक करने के लिए करें | Subhash Goyal
3. अदरक
अदरक पाचन को बेहतर बनाने के लिए बहुत असरदार है।
कैसे लें
अदरक के छोटे टुकड़े पर थोड़ा नमक लगाकर खाएं या अदरक की चाय पी लें| यह गैस और पेट फूलने की समस्या को जल्दी कम करता है।
4. जीरा पानी
यह भी पाचन के लिए उत्तम होता है |
कैसे बनाएं
एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबाल लें और थोड़ा ठंडा होने पर पी लें। जीरा पाचन को मजबूत करता है और गैस बनने से रोकता है।
अब नहीं बढ़ेगा URIC ACID (यूरिक एसिड), एकमात्र प्राकृतिक उपाय || Dr. Amar Singh Azad
5. सौंफ
सौंफ पाचन को बढ़ता है |
कैसे लें
खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबा लें या सौंफ को पानी में उबालकर चाय की तरह पी लें| यह पाचन को सुधारती है और गैस व एसिडिटी को कम करती है।
6. नींबू और बेकिंग सोडा
यह गैस की समस्या से रहत पाने का सबसे अच्छा तरीका है |
कैसे लें
एक गिलास पानी में आधा नींबू और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर पी लें। यह तुरंत डकार लाकर गैस से राहत देता है।
अब नहीं घटेगी आंखों की रोशनी, कम है तो होगी तेज | Dr. Om Parkash Anand | How to Improve Eyesight
7. पुदीना
कैसे लें
पुदीने की चाय या पुदीने की कुछ पत्तियां चबा लें या 5–6 पुदीने की पत्तियां पानी में उबालें इसे चाय की तरह पी लें| यह पेट को ठंडक देता है और गैस की समस्या कम करता है।
8. हल्की सैर करना
खाना खाने के बाद 10–15 मिनट की हल्की सैर करने से पाचन क्रिया तेज होती है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।
9. पवनमुक्तासन योग
योग भी गैस से राहत देने में मदद करता है।
पवनमुक्तासन करने से पेट में फंसी गैस बाहर निकलने में मदद मिलती है और पेट दर्द में आराम मिलता है।
बिना दवाई के 3 से 7 दिनों में होते हैं ठीक डायबिटीज (Diabetes) शुगर के मरीज़ || Dr Awadhesh Pandey
10. छाछ
छाछ में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को सुधारते हैं।
कैसे लें
दोपहर के भोजन के बाद 1 गिलास छाछ लें , उसमें थोड़ा काला नमक और भुना जीरा डालें

11. लहसुन
लहसुन पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
कैसे लें
2–3 लहसुन की कलियां हल्की भून लें, इन्हें खाने के साथ खाएं या लहसुन को सब्जी में डालकर खाएं।
12. गुनगुना पानी
दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीना पाचन के लिए अच्छा होता है।
सफेद दाग कितना भी पुराना हो जड़ से हो सकता है ठीक || Dr. Om prakesh anand
13. इलायची
इलायची खाने से गैस और एसिडिटी में राहत मिल सकती है।
कैसे लें
खाना खाने के बाद 1–2 इलायची चबा लें
14. मेथी के दाने
मेथी के दाने भिगोकर खाने से पेट साफ रहता है।
कैसे लें
1 चम्मच मेथी के दाने रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट चबा लें।

15. केला
केले में मौजूद पोटैशियम एसिडिटी को संतुलित करता है।
कैसे लें
रोज 1 केला खाएं, नाश्ते में या दोपहर के समय।
ये 5 पत्ते आपको सैकड़ो बीमारियों से बचाएंगे | 5 Medicinal Leaves For Good health | Vaid Dheeraj Arya
16. दही
दही पाचन को बेहतर बनाता है।
कैसे लें
दोपहर के भोजन के साथ 1 कटोरी ताजा दही खाएं
17. हल्दी वाला दूध
हल्दी पेट की सूजन को कम करने में मदद करती है।
कैसे लें
रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध लें, उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं,

18. दालचीनी
दालचीनी का पानी पीने से गैस में राहत मिलती है।
कैसे लें
1 कप पानी में छोटा टुकड़ा दालचीनी उबालें, 5 मिनट बाद पी लें।
19. पपीता
पपीते में मौजूद एंजाइम पाचन में मदद करते हैं।
Doctor ने बताया 90 दिनों में Diabetes को खत्म करने का सही तरीका ! Dr. Varinder Singh Bhullar
कैसे लें
सुबह नाश्ते में या भोजन के बाद 1 कटोरी पका हुआ पपीता खाएं|
20. त्रिफला पाउडर
पाचन को सुधारने का सबसे बढ़िया तरीका है त्रिफला चूर्ण का सेवन करना |
कैसे लें
रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें | कुछ ही दिनों में पाचन तंत्र बिलकुल ठीक हो जाता है |

गैस से बचने के लिए जरूरी सावधानियां हैं |
खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबा कर खाएं
बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन कम करें
कोल्ड ड्रिंक और सोडा से बचें
देर रात भारी भोजन न करें
रोजाना कम से कम 20–30 मिनट टहलें
पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
पेट की गैस की समस्या आम जरूर है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही खान-पान, नियमित दिनचर्या और घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। यदि गैस की समस्या बार-बार होती है या बहुत ज्यादा दर्द, उल्टी या सीने में जलन होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
-वंदना चट्ठा
